दुर्गा महारानी सेना

"जीव सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा है"

ॐ नमः शिवाय

!! जय माता दी !!

दुर्गा महारानी सेना

“जीव सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा”

“दुर्गा महारानी सेना” एक सशक्त, संगठित एवं जनहित के लिए समर्पित सामाजिक शक्ति समूह है, जिसका मूल उद्देश्य जीव सेवा को सर्वोच्च सेवा मानते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय और अधिकार की आवाज़ पहुँचाना है।

यह संगठन जनता और सत्ता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता है तथा जनमानस की समस्याओं, अधिकारों और आवश्यकताओं को शासन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन वर्तमान में झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में सक्रिय है।

लोकतंत्र और जनशक्ति

लोकतंत्र में जनशक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति होती है। जिस समूह के पास जितनी मजबूत संख्या और एकजुटता होती है, उसकी आवाज़ उतनी ही प्रभावशाली होती है। वर्तमान समय में जहाँ कई संगठन कृत्रिम भीड़ पर निर्भर दिखाई देते हैं, वहीं “दुर्गा महारानी सेना” वास्तविक जनमानस को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक कार्य

संगठन द्वारा समय-समय पर अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जैसे निःशुल्क मेडिकल कैंप, भंडारा कार्यक्रम, धार्मिक गुरुओं के अधिकार हेतु राँची में विशाल पैदल मार्च, मुख्यमंत्री को ज्ञापन, मंदिर धाम के लिए धरना-प्रदर्शन, प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस, सामाजिक जागरूकता अभियान, बोकारो में बजरंगबली शोभा यात्रा, चैती दुर्गा पूजा 2026 में आरोग्य धाम में विश्व शांति पूजा, 10 किलोमीटर की विश्व शांति यात्रा (हजारों सदस्यों के साथ)।

इन सभी कार्यक्रमों की विशेषता है : अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम

5 किलोमीटर से अधिक लंबी रैलियों में भी पूर्ण शांति और अनुशासन बना रहता है। सभी सदस्य सफेद वस्त्र, सफेद जूते और गले में DMS आई-कार्ड धारण कर “जय माँ दुर्गा” के उद्घोष के साथ यात्रा पूर्ण करते हैं — मानो स्वयं माँ दुर्गा नेतृत्व कर रही हों।

पर्यावरण एवं समाज के प्रति संकल्प : हम सभी जानते हैं कि आदि शक्ति ही प्रकृति देवी हैं। आज कुछ लोगों के लालच के कारण जल, जंगल और पर्वत का विनाश हो रहा है, जिससे अत्यधिक गर्मी, असमय वर्षा, जल प्रदूषण और कृषि उत्पादन में कमी जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। भविष्य में यह स्थिति भूखमरी, जल संकट, महामारी और कुपोषण का कारण बन सकती है।

“दुर्गा महारानी सेना” इस विनाश को रोकने और समाज को जागरूक करने के लिए संकल्पित है।

वर्तमान प्रभावी क्षेत्र

झारखण्ड

बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गोड्डा, साहेबगंज, कोल्हान क्षेत्र : राजनगर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावाँ, चक्रधरपुर (CKP), खूँटपानी, आदित्यपुर, सोनारी, चांडिल, पटमदा, पोटका, सुंदरनगर, जादूगोड़ा, घाटशिला, लालभूमगढ़, गुडाबांदा, चाकुलिया, बहारागोड़ा, जमशेदपुर, कुंडरूकोचा, झुमरिया, मुसाबनी, ढाकपत्थर, गम्हरिया।

बिहार

कटिहार, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, दंडखोरा, मरगंज, आजमनगर, रानीगंज, कदवा, पीरपैंती, जलालगढ़।

ओडिशा

मयूरभंज, केंद्रुझर, ढेंकानाल, जाजपुर, खोरधा, कोरापुट, सुंदरगढ़, बालासोर, भद्रक, कुसुमी, रायरणपुर, जोशीपुर, बसई, बारिपदा, करंजिया, ठाकुरमुंडा, सरत, काप्तीपदा, विजयतला, उदला, खुंटा, सुलियापदा, झारपोखरिया, सरासकना, बारीपदा, आनंदपुर, घासिपुरा, बारबिल, जामदा, बरहामपुर, नयागढ़, गंजाम, भवानीपटना, जयरामपुर, मल्कानगिरी, रसगोविंदपुर, मोरड़ा, हाटगढ़, जलेश्वर, कुलियाना।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम मेदिनीपुर, बाँकुरा, पुरुलिया, कोलकाता, दीघा, बेलपहाड़ी, बिनपुर, झेको, गोपीबल्लभपुर, झारग्राम, नयाग्राम, केशियारी, शांतिनगर-2, विष्णुपुर, कोलकत्ता।

हमारा संकल्प

संविधान सभी को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार देता है, परंतु कुछ दुष्ट मानसिकता वाले लोग इसे छीनने का प्रयास करते हैं। हम सभी सदस्य माँ दुर्गा के आशीर्वाद से अन्याय और अत्याचार का लोकतांत्रिक, संयमित एवं दृढ़ता से सामना करने के लिए संकल्पित हैं। हमारा उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, दुष्ट प्रवृत्तियों का अंत करना तथा धर्म, न्याय और शांति की स्थापना करना है।

आगामी योजना

राष्ट्रीय स्तर पर अन्याय और प्रकृति विनाश के विरुद्ध शंखनाद करना, प्रत्येक राज्य में शोषण एवं अत्याचार की सूची तैयार करना, संबंधित विभाग एवं सरकार को अवगत कराना, न्याय न मिलने पर लोकतांत्रिक आंदोलन करना तथा दोषियों को कानून के तहत दंड दिलाने तक संघर्ष करना।

प्रेरणा पुंज

आदि शक्ति माँ दुर्गा महारानी ने यह सिद्ध किया है कि पाप चाहे कितना भी बड़ा हो, धर्म की शक्ति से उसका अंत निश्चित है।

यदि समाज संगठित और अनुशासित हो, तो किसी भी अत्याचार का अंत संभव है।

सदस्यता हेतु आमंत्रण

यदि आप भी इस महान जीव सेवा के कार्य में सहभागी बनना चाहते हैं, तो माँ दुर्गा का स्मरण कर संकल्प लें और “दुर्गा महारानी सेना” से जुड़ें।

सदस्यता एवं संपर्क

सदस्यता फॉर्म – निःशुल्क

अपने क्षेत्र में पदाधिकारी बनने या कोई जानकारी चाहिए तो संपर्क करें

(संदेश भेजें – आपके क्षेत्र के पदाधिकारी आपसे संपर्क करेंगे)

जय माँ दुर्गा महारानी

एकता • अनुशासन • राष्ट्रसेवा